होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने!..कुम्हार समाज को दिया जागरूकता का संदेश
- alpayuexpress
- 4 hours ago
- 2 min read
होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने!..कुम्हार समाज को दिया जागरूकता का संदेश

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल रविवार 5-4-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भारतीय जनता पार्टी इन दिनों अब छोटी-छोटी जाति और समाज के मंत्रियों को उनके समाज में भेज कर आगामी 2027 की तैयारी में पूरी तरह से जुट चुकी है और इसी क्रम में कुम्हार प्रजापति समाज के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष को शपथ ग्रहण करने के साथ ही अपने समाज के लोगों को अपने कर्तव्य और सरकार के द्वारा चलने वाली योजनाओं के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जागरूक किया और बताया कि जागरूक होने पर ही उन्हें अपना हक मिल पाएगा
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि कुम्हार प्रजापति सामाजिक संगठन के गठन के बाद पहली बार शपथ ग्रहण समारोह जिसमें शामिल हुआ हूं और इस कार्यक्रम में सभी का सम्मान और शपथ कराया गया है सामाजिक संगठनों में कार्य करने के साथ ही राजनीतिक कार्य करना भी बहुत जरूरी है अगर सामाजिक स्तर पर देखे तो राजनीति के बगैर कुछ भी नहीं है ऐसे में मैं आज मंच के माध्यम से अपने समाज के लोगों को कहा है कि अब सभी को राजनीतिक कदम भी आगे बढ़ना चाहिए और इसके लिए सबसे पहले जरूरी है अपने बच्चों को पढ़ाना इसके लिए भले ही अपने खर्चों में कटौती करना पड़े लेकिन अपने बच्चों को ऐसी तालीम दे जो समाज के साथ वह कदम से कदम मिलाकर चल सके और राजनीतिक ज्ञान भी रख सके उन्होंने कहा कि हर मां-बाप अपने पेट की कटौती कर अपने बच्चों को पड़ता है और बच्चा यदि इस बात को ध्यान रखें तो वह जरूर कामयाब होगा.





Comments