top of page
Search

‼️कोर्ट के आदेश पर!..अफजाल अंसारी की कुर्क संपत्तियां हुईं रिलीज,प्रशासन ने किया हैंडओवर‼️

  • alpayuexpress
  • 6 hours ago
  • 2 min read

‼️कोर्ट के आदेश पर!..अफजाल अंसारी की कुर्क संपत्तियां हुईं रिलीज,प्रशासन ने किया हैंडओवर‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त सोमवार 17-8-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जन्मदिन के अवसर पर तोहफा देने का दस्तूर तो सदियों पुरानी है और यही दस्तूर आज गाजीपुर में भी देखने को मिला जब गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को उनके जन्मदिन पर योगी सरकार की तरफ से तोहफा के रूप में साल 2022 में कुर्क की गई उनकी करीब तीन से चार संपत्तियां आज उन्हें बुलाकर मौके पर रिलीज किया गया रिलीज करने के दौरान मोहमदाबाद तहसील के अधिकारियों के साथ ही गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी और उनकी बेटियां भी मौजूद रही।

गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी जो मुख्तार अंसारी के बड़े भाई भी हैं पिछले दिनों मुख्तार अंसारी के गैंग आईएस 191 के खिलाफ सरकार के द्वारा लगातार कार्रवाई की गई जिसमें बहुत सारी संपत्तियों को कुर्क किया गया और कई संपत्ति धराशाई भी किया गया इसी क्रम में अफ़ज़ाल अंसारी और उनकी बेटियों के नाम से कई संपत्ति जो धनेटा माचा सहित कई गांव में थी जिलाधिकारी के कोर्ट के आदेश पर मोहम्मदाबाद की पुलिस के द्वारा कुर्क किया गया था जिसको लेकर गाजीपुर सांसद लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे और उस जमीन को कोर्ट के द्वारा रिलीज करने का आर्डर पिछले साल जुलाई महीने में ही दिया गया था लेकिन वह संपत्ति रिलीज नहीं हुई इसके बाद संसद ने एक बार फिर से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और दोबारा से कोर्ट के आदेश पर संपत्ति रिलीज करने का आदेश हुआ वही आज मोहम्मदाबाद के प्रशासन के लोगों ने सूचना देकर उन्हें उक्त कुर्क की गई संपत्ति वाले जगह पर बुलाया जहां पर गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी और उनकी बेटी पहुंची और फिर प्रशासन ने उन्हें कागजी लिखा पढ़ी में उनकी संपत्ति को रिलीज करते हुए हैंडोवर किया वही अपने जन्मदिन के अवसर पर गाजीपुर सांसद ने संपत्ति के रिलीज होने पर खुशी जताई और इसे सरकार का तोहफा बताया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page