top of page
Search

‼️तिरंगा महोत्सव में शहीदों के परिजनों का सम्मान!..मंत्री राजभर ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां‼️

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 2 min read

‼️तिरंगा महोत्सव में शहीदों के परिजनों का सम्मान!..मंत्री राजभर ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त शनिवार 15-8-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाई जा रही है जिसको लेकर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन तिरंगा यात्रा आदि निकाला जा रहे हैं इसी क्रम में गाजीपुर में भी तिरंगा अभियान 2026 के तहत ऑडिटोरियम में तिरंगा कंसर्ट एवं तिरंगा महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे कार्यक्रम में जहां स्कूली बच्चों का कार्यक्रम हुआ तो वही शहीदों के और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने का काम किया गया जिसमें परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के पुत्र और पुत्र के साथ ही महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पांडे की बेटी सुनीता सहित तमाम लोगों को ओमप्रकाश राजभर ने सम्मानित किया इसी सम्मान के क्रम में जनपद के विभिन्न विभागों में बेहतर काम करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया सम्मान करने के क्रम में एक बात खास रूप से देखा गया कि गाजीपुर की वन जिला वन प्रोडक्ट वॉल हैंगिंग को प्रोत्साहन देने के लिए सभी को वॉल हैंगिंग देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देखिए आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और आज ही के दिन भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी और पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है और इसी के क्रम में गाजीपुर में भी आपने देखा जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक राज्यसभा सांसद सहित तमाम स्कूलों के बच्चों पार्टी के नेता आदि स्वतंत्रता दिवस के इस जश्न में डूबे हुए हैं।

वंदे मातरम को अनिवार्य करने के बाद आज पहली बार लाल किले के प्राचीर से वंदे मातरम गुजा है इस मामले पर उन्होंने कहा कि पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अच्छी पहल है जो काम पिछली सरकार और ने नहीं कर पाया उन कामों को प्रधानमंत्री आगे बढ़ा रहे हैं इस दौरान उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का विरोध करने वाले से हम लोग कर रहे हैं कि भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना पड़ेगा और नहीं कहना है तो दूसरे देश में जाकर रहना पड़ेगा। वही अफजाल अंसारी के द्वारा दिए गए बयान कि उनके ऊपर दर्ज हुए तीन मुकदमे में 500 अभियुक्त जिनकी पहले ही मौत हो चुकी है उन पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है इस मामले पर मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कह कर करनी काट कर चलते बने।

पीएम मोदी के द्वारा आजकल लाल किले से नारी वंदन अधिनियम की बात कही गई इस मामले पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों महिला बिल का विरोध किया है इसी नाते उनकी मंशा है कि यह बिल 2029 तक पास हो हमारी माताए और बहने चुनकर के लोकसभा और विधानसभा में जाएं और वह अपनी लड़ाई सोता लड़े और आत्मनिर्भर बने। वही खेल मैदान के ऐलान पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो बातें कही है कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खेल मंत्री गिरीश यादव जी के तरफ से आपके जिले में भी स्टेडियम बनने जा रहा है जिसमें आप खुद खेल और लोगों को खिलाएं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page