top of page
Search

‼️जन सारथी ऐप से घर बैठे जानें!..पेयजल योजना का हाल,सीधे दर्ज होगी शिकायत‼️

  • alpayuexpress
  • 5 hours ago
  • 2 min read

‼️जन सारथी ऐप से घर बैठे जानें!..पेयजल योजना का हाल,सीधे दर्ज होगी शिकायत‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त गुरुवार 13-8-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पेयजल योजनाओं की जानकारी अब लोगों को घर बैठे मिल सकेगी। जल निगम ग्रामीण की ओर से ‘जन सारथी’ ऐप लॉन्च किया गया है। मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जा सकने वाले इस ऐप के जरिए लोग अपने क्षेत्र में संचालित पेयजल योजना की पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

ऐप पर यह जानकारी भी उपलब्ध होगी कि जिले में कौन-सी योजना धरातल पर उतर चुकी है और कौन-सी योजना अभी पाइपलाइन में है। इसके अलावा किस क्षेत्र के कितने लोग योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, संबंधित गांव में कितने घंटे पानी की आपूर्ति हो रही है और वहां तैनात जेई, एई तथा पेयजल योजना का संचालन करने वाले कर्मचारियों की जानकारी भी ऐप पर देखी जा सकेगी।

इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायत के लिए ग्रामीणों को तहसील दिवस, आईजीआरएस या जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग सीधे जन सारथी ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज होने के बाद उसका समाधान कब और किस स्तर पर हुआ, इसकी जानकारी भी ऐप के जरिए मिल सकेगी।

विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से अब तक करीब 2,500 मोबाइल में जन सारथी ऐप इंस्टॉल कराया जा चुका है। जल निगम ग्रामीण अपनी योजनाओं की मॉनिटरिंग भी इसी ऐप के माध्यम से कर रहा है।

जल जीवन मिशन के तहत गाजीपुर में कुल 763 पेयजल योजनाएं संचालित हैं, जिनमें से 103 योजनाओं में शत-प्रतिशत पानी की आपूर्ति हो रही है। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि ऐप के माध्यम से योजनाओं की निगरानी के साथ ग्रामीणों को पेयजल व्यवस्था से जुड़ी जानकारी और शिकायतों के समाधान की सुविधा एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page