‼️समरसता संकल्प कलश यात्रा!..सामाजिक एकता का संकल्प:-पियूष राय युवा नेता‼️
- alpayuexpress
- 4 hours ago
- 2 min read
‼️समरसता संकल्प कलश यात्रा!..सामाजिक एकता का संकल्प:-पियूष राय युवा नेता‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त बुधवार 12-8-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समरसता के प्रतीक संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से पूरे प्रदेश के लिए आयोजित “समरसता संकल्प कलश यात्रा” का विधानसभा जहूराबाद से विधानसभा मुहम्मदाबाद-378 में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता पियूष राय के नेतृत्व में मंडल भांवरकोल प्रथम के ग्राम जोगा स्थित रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प-गुच्छ अर्पित कर विधिवत कलश पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
भाजपा नेता पियूष राय ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और जीवन के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनकी बातें आज भी समाज को जाति-पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने की प्रेरणा देती हैं। “समरसता संकल्प कलश यात्रा” केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का संदेश था कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्म और आचरण से होती है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समानता एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में समरसता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।





Comments