‼️मनिहारी में तिरंगा यात्रा ने भरा!..राष्ट्रभक्ति का जोश,शहीद जगपति राम को किया नमन‼️
- alpayuexpress
- 19 hours ago
- 2 min read
‼️मनिहारी में तिरंगा यात्रा ने भरा!..राष्ट्रभक्ति का जोश,शहीद जगपति राम को किया नमन‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
अगस्त मंगलवार 11-8-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का मनिहारी क्षेत्र में भव्य आयोजन किया गया। मनिहारी ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं और क्षेत्र के नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।

तिरंगा यात्रा मनिहारी ब्लॉक मुख्यालय से प्रारंभ होकर अरिला, बरहट, बरौली और सुरहुरपुर होते हुए शादियाबाद थाना चौराहा पहुंची। यहां वीर शहीद जगपति राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगे के सम्मान और शहीदों की स्मृति में निकली यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ भी जुटी।
तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक:- यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश के वीर जवानों और अमर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है।
पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र राय ने कहा कि जिस तरह युवा, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र के नागरिक एकजुट होकर यात्रा में शामिल हुए, वह राष्ट्र के प्रति मजबूत भावना को दर्शाता है। उन्होंने शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
क्षेत्रवासियों का जताया आभार:- भाजपा मंडल मनिहारी प्रथम के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं और नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के स्नेह, सहयोग और सहभागिता ने तिरंगा यात्रा को महज एक कार्यक्रम न बनाकर राष्ट्रभक्ति और एकता का उत्सव बना दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। यात्रा ने पूरे मनिहारी क्षेत्र में देशभक्ति की नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. मुराहू राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राम, मंडल अध्यक्ष मनिहारी द्वितीय रिपुंजय गुप्ता, जिला मंत्री हंसराज राजभर, मंडल उपाध्यक्ष गुलाब सिंह, मंडल महामंत्री राजकुमार बिंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, ओंकार सिंह, आनंद शंकर सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह, प्रमोद राजभर, वीरेंद्र चौहान, मंडल मंत्री विवेक सिंह, श्रवण सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, विनोद चौबे, राजेश राम, गुरु प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Comments