top of page
Search

‼️बिजली विभाग की लापरवाही से!..ग्रामीणों में आक्रोश,जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग‼️

  • alpayuexpress
  • 7 hours ago
  • 1 min read

‼️बिजली विभाग की लापरवाही से!..ग्रामीणों में आक्रोश,जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

अगस्त बुधवार 12-8-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के मामपुर गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरे का कारण बनी हुई है। गांव में जगह-जगह बिजली के नंगे तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं। सड़कों और आबादी के बीच लटकते इन तारों से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद झूलते तारों को दुरुस्त कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। हालत यह है कि गांव में सैकड़ों की संख्या में बिजली के तार नीचे तक लटके हुए हैं, जिससे राहगीरों, बच्चों और किसानों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि चंद महीने पहले इन्हीं झूलते बिजली के तारों की चपेट में आने से एक मासूम की जान चली गई थी। इस घटना के बावजूद बिजली विभाग ने सबक नहीं लिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर और झूलते तारों को हटाकर सुरक्षित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कराकर नंगे और झूलते तारों को दुरुस्त कराने तथा हादसे की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। अब देखना यह है कि बिजली विभाग किसी अनहोनी का इंतजार करता है या फिर ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए समय रहते कार्रवाई करता है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page