‼️नर्सिंग-पैरामेडिकल में करियर बनाने का अवसर!..सिंह लाइफ केयर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू‼️
- alpayuexpress
- 17 hours ago
- 1 min read
‼️नर्सिंग-पैरामेडिकल में करियर बनाने का अवसर!..सिंह लाइफ केयर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त मंगलवार 11-8-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। सिंह लाइफ केयर नर्सिंग एंड पैरामेडिकल स्कूल, गाजीपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विभिन्न नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इच्छुक अभ्यर्थी निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं-जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी)
एएनएम (ऑक्सिलियरी नर्स एंड मिडवाइफ)
ऑपरेशन थिएटर (ओ.टी.) टेक्नीशियन
डायलिसिस टेक्नीशियन
जीएनएम पाठ्यक्रम की अवधि 3 वर्ष तथा एएनएम, ओ.टी. टेक्नीशियन एवं डायलिसिस टेक्नीशियन पाठ्यक्रमों की अवधि 2-2 वर्ष निर्धारित की गई है।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 10+2 (विज्ञान वर्ग) में पीसीबी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवेश भारतीय नर्सिंग परिषद एवं राज्य नर्सिंग परिषद के मानकों के अनुरूप किए जाएंगे।
संस्थान में अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा अध्यापन, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, सुसज्जित कक्षाएँ, प्रतिष्ठित अस्पतालों में क्लीनिकल प्रशिक्षण तथा प्लेसमेंट सहायता जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। संस्थान ने सीमित सीटों के कारण इच्छुक विद्यार्थियों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में संस्था के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सम्पर्क करें। मो०- 8009335240, 7007445240





Comments