top of page
Search

‼️लंका मैदान से सरजू पांडेय पार्क तक निकली तिरंगा यात्रा!..प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लहराया तिरंगा‼️

  • alpayuexpress
  • 17 hours ago
  • 2 min read

‼️लंका मैदान से सरजू पांडेय पार्क तक निकली तिरंगा यात्रा!..प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लहराया तिरंगा‼️

अगस्त गुरुवार 13-8-2026

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आजादी की 80 वी वर्षगांठ 15 अगस्त जो इस वक्त बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है ऐसे में प्रदेश सरकार के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है जिसको लेकर जगह-जगह पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और इसी क्रम में आज गाजीपुर में एक तिरंगा यात्रा लंका मैदान से सरजू पांडे पार्क तक निकाली गई जिसमें प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री और गाजीपुर जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल शामिल हुए जो अपने हाथों में तिरंगा लेकर लहराते हुए यात्रा में पद यात्रा करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे

और फिर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए तिरंगे का हर भारतीय के जीवन में क्या महत्व है इसके बारे में बताया इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अगस्त क्रांति को लेकर जो देश के क्रांतिकारियों का आवाहन था उसी को लेकर तिरंगा यात्रा निकाला गया जो एक ऐतिहासिक पल है और हमारा इतिहास याद करने और सम्मान करने लायक है इस लिहाज से तिरंगा हमारी मां है अभिमान है यह केवल सरकारी कार्यालयों तक या फिर स्कूल कॉलेज तक ना रह जाए तिरंगा हर घर तक पहुंचे और अगस्त क्रांति को याद करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया पूरे देश में तिरंगा यात्रा लेकर चलते हैं जो हमारे शौर्य का प्रतीक है जब हमारा देश गुलाम था तब ना जाने कितने लोगों ने तिरंगा फहराने का सपना देखा था और न जाने कितने लोग शहीद हो गए थे और अब आजाद भारत में तिरंगा घर-घर फहराया जाए।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page