top of page
Search

‼️स्कूली बच्चों ने दिखाया देशप्रेम!..दिलदारनगर में 5 हजार छात्रों की तिरंगा यात्रा‼️

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 2 min read

‼️स्कूली बच्चों ने दिखाया देशप्रेम!..दिलदारनगर में 5 हजार छात्रों की तिरंगा यात्रा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त शुक्रवार 14-8-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का असर गाजीपुर में भी साफ दिखाई दे रहा है। पिछले दो दिनों से जिले के शहर से लेकर गांव तक हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत दिलदारनगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में करीब 5 हजार स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते छात्र-छात्राओं से पूरा इलाका राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

यात्रा की सबसे खास बात करीब एक किलोमीटर लंबा तिरंगा रहा, जिसे छात्राओं ने अपने हाथों में लेकर यात्रा में सहभागिता की। तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते बच्चों ने लोगों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें याद दिलाता है कि हम सबसे पहले भारतीय हैं। हमारे बीच जाति, धर्म और समुदाय की अलग-अलग पहचान हो सकती है, लेकिन राष्ट्र के सामने हमारी सबसे बड़ी पहचान भारतीयता है।

उन्होंने कहा कि न कोई हिंदू है, न मुसलमान हम सभी भारतीय हैं और तिरंगा हमारी साझा पहचान है। दिलदारनगर की तिरंगा यात्रा ने इसी राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश पूरे क्षेत्र में पहुंचाया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page