top of page
Search

‼️एक ही मामले में!..तीन एफआईआर, सांसद अफजाल का आरोप‼️

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 3 min read

‼️एक ही मामले में!..तीन एफआईआर, सांसद अफजाल का आरोप‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त सोमवार 17-8-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सांसद अफजाल अंसारी पर पिछले महीने शस्त्र लाइसेंस के मामले में एक-एक कर तीन मुकदमे दर्ज किए गए साथ ही तत्कालीन शस्त्र लिपिक और अन्य को सहअभियुक्त बनाया गया वहीं अब इस मामले में गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि गाजीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए यह यह भी नहीं ध्यान दिया जिनके खिलाफ वो मुकदमा दर्ज कर रहे हैं वह अब इस दुनिया में है भी या नहीं उन्होंने बताया कि तीन मुकदमों में करीब 5 लोग ऐसे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जो अब इस दुनिया में नहीं है।

उन्होंने शस्त्र लाइसेंस के मामले में कहा कि हमारा वेलकम किया जा रहा था उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी के सचिवालय से कुछ ऐसा प्रस्ताव था की कुछ ऐसा सौगात दो कि मुख्यमंत्री जी आनन फानन में कुछ सौगात दे और सौगात के रूप में हमारे ऊपर मुकदमा दिया गया और इसलिए की सबसे बड़ा कांटा निकाल दिया जाए अफजाल अंसारी को ऐसा बंद कर दिया जाए कि चुनाव भर बाहर ना निकल सके उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 25 जुलाई और 27 जुलाई को एक ही मामले में मुकदमा दर्ज किया गया सभी में आरोप एक ही हमारे साथ पांच लोगों को सह अभियुक्त भी बनाया गया पहले मुकदमे में दो अभियुक्त जिसमें दोनों स्वर्ग में है दूसरे मुकदमे में भी 2 सह अभियुक्त दोनों स्वर्ग में है तीसरी मुकदमे में भी अभियुक्त अब स्वर्ग में है उन्होंने कहा कि भारत के कानून यह व्यवस्था है कि किसी के खिलाफ भी मुकदमा है चार्टसीट भी है और कोर्ट में ट्रायल भी चल रहा है और कोर्ट को बताया जाता है कि अब वह व्यक्ति अब इस दुनिया में नहीं है तब कोर्ट भी उस फाइल को बंद कर देती है यहां तो मुर्दे के खिलाफ मुकदमा लिखी जा रही है जो तत्कालीन क्लर्क थे उन्होंने बताया कि मुकदमा किया गया है कि 83 से 87 के बीच में राइफल खरीदी गई बेची गई लेकिन उसका रिकॉर्ड कहां है वह मिल नहीं रहा है जिसमें एक राइफल अरुणाचल प्रदेश में बेची गई थी और वहीं से दूसरी खरीदी गई थी और खरीद बिक्री का सत्यापन के लिए जब टीम अरुणाचल प्रदेश गई लेकिन जिस फर्म से खरीद बिक्री दिखाया गया उस फर्म के मालिक ने लिख कर दिया कि 2001 में उसके मार्केट में आग लगी थी सारे रिकॉर्ड जल गए थे मेरे पास कोई रिकॉर्ड नहीं है और उस घटना की तस्दीक खुद सिटी मजिस्ट्रेट ने किया है और उस वक्त एक दो नहीं 65 दुकानें जलकर खाक हुई थी और अब यह लोग जांच करने गए हैं तो वहां पर अफजाल अंसारी फायर ब्रिगेड का कर्मचारी है क्या कि वह बताया कि हमें यहां पर बंदूक खरीदें और बेचे हैं तो इसलिए इस दुकान में हम फायर ब्रिगेड की मशीन लेकर खड़े रहेंगे इस दौरान उन्होंने गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक पर तंज करते हुए कहा कि उस वक्त यह लोग पुलिस में भर्ती भी नहीं रहे होंगे लोग उस समय के कहानी को गढ़ करके हमारे खिलाफ हमारे हौसले को तोड़ने के लिए और खौफ का वातावरण बनाने के लिए प्रयास किया गया देश में कानून का राज है हाई कोर्ट में जब पूरे मामले पर डिस्कस हुई तो धज्जी उड़ गई इस दौरान उन्होंने कहा कि उस लाइसेंस का रखवाला या कस्टोडियन में नहीं बल्कि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट

जानना चाहा कि पुलिस ने पांच मुर्दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तो पुलिस उसे कोर्ट में कैसे पेश करेगी इस मामले पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने यह सोचा था कि उन लोगों का बयान लिखकर मामले को निपटा दिया जाएगा लेकिन मुकदमा दर्ज करते वक्त उन्हें पता ही नहीं था कि वह सभी लोग मर चुके हैं लेकिन जब अब पुष्ट  हो गया और डेथ सर्टिफिकेट मिल गया है उन्होंने फिर से तंज करते हुए कहा कि जिस वक्त का मामला है उस वक्त वह पुलिस में भर्ती ही नहीं रहे होंगे पता नहीं आठ में पढ़ते रहे होंगे या हाई स्कूल भी पास नहीं किया रहे होंगे उन्होंने कहा कि योगी सरकार और उनकी मशीनरी को यह डर लगता है कि गाजीपुर में हालात अगर पार्टी की हालत पतली है तो उसका सबसे बड़ा कांटा वह अफजाल अंसारी को मानते हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page