‼️सावन के तीसरे सोमवार!..गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत‼️
- alpayuexpress
- 2 hours ago
- 2 min read
‼️सावन के तीसरे सोमवार!..गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त मंगलवार 18-8-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सावन का तीसरा सोमवार जहां हर परिवार अपने परिवार की खुशियों के लिए गंगा स्नान कर भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर अपने घर में खुशहाली लाने की मांग करता है तो वही आज मोहम्मदाबाद तहसील के गौसपुर स्थित गायत्री घाट पर सुबह गंगा स्नान करने गए एक तीन युवक जिसमें अरुण पांडे गुलशन कुशवाहा अपने एक अन्य दोस्त के साथ गायत्री घाट पर सुबह 7:00 बजे गंगा स्नान करने के लिए गए थे

और स्नान के दौरान ही तीनों युवक गहरे पानी में चले गए इसके बाद वह तीनों डूबने लगे इनको डूबता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक को तो सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन अरुण पांडे और गुलशन कुशवाहा तेज धारा और गहरे पानी में समा गया जानकारी मिलने पर मोहम्मदाबाद पुलिस गोताखोरों के साथ गंगा घाट पर पहुंचे। जहां पर काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों के शव को गंगा से बाहर निकाला गया घटना की जानकारी होते ही मोहम्मदाबाद नगर पालिका इलाके के शैव टोला मोहल्ला मैं मातम पसर गया वही

इस मामले पर गाजीपुर के जिला अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह दुखद घटना है की गंगा के घाट पर दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संवेदना प्रकट करते हुए सरकारी योजनाओं का जो भी उन्हें लाभ मिल सकता है उसे दिलाने का भरोसा दिलाया इसके साथ ही उन्होंने गंगा में लगातार डूबने से होने वाली मौत का संज्ञान लिया है और उन्होंने बताया कि जिस तरह से नगर पालिका के पांच महत्वपूर्ण गंगा घाटों पर फ्लोटिंग बैरियर लगाए गए हैं ठीक उसी तर्ज पर ग्रामीण इलाकों के उन गंगा घाटों पर इस तरह के बैरियर लगाने के निर्देश जारी किए गए जहां पर लोगों का आवागम ज्यादा होता है या फिर उस गंगा स्नान करने के रूप में प्रयोग किया जाता है साथ ही उन्होंने बताया कि अब हर उन गंगा घाटों पर एक बोर्ड भी लगाया जाएगा जिस पर गंगा के गहरे पानी के संकेतक और निर्देश भी दिए रहेंगे उन्होंने बताया कि गाजीपुर में गंगा की जलधारा लगभग 95 किलोमीटर की लंबाई में है और इस लंबाई के दौरान जहां भी कच्चे और पक्के घाट है वहां पर लोगों की जिंदगी को बचाने के लिए इस तरह के कार्य कराए जाएंगे।





Comments