‼️होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में!..आरोपी अरविंद की जमानत अर्जी खारिज‼️
‼️होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में!..आरोपी अरविंद की जमानत अर्जी खारिज‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर गुरुवार 8-10-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर ग़ाज़ीपुर का चर्चित होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड जो काफी चर्चा में रहा कारण की इस हत्या में जहां कटरा गैंग का नाम सामने आया वहीं इस कटरा गैंग के एक आरोपी कमलेश बिंद की पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई थी इसी मामले में आरोपी अरविंद जिनकी जमानत याचिका अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शक्ति सिंह की कोर्ट में पड़ी थी जिसे माननीय न्यायालय ने जमानत की इस याचिका को निरस्त कर दिया
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अखिलेश सिंह ने बताया कि होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में दर्ज हुए मुकदमे में विवेचना के दौरान अरविंद कुमार का नाम सामने आया था । यह हत्या29 मई 2026 को हुई थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था वही अरविंद कुमार ने अपनी जमानत के लिए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शक्ति सिंह की कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया उन्होंने बताया कि अरविंद कुमार गाजीपुर का चर्चित कटरा गैंग जिसके लीडर शंकर पांडे हैं और वह अभी तक फरार चल रहे हैं इस गैंग का सदस्य है अरविंद कुमार है।





Comments