top of page
Search

‼️भ्रष्टाचार देश के विकास में बड़ी बाधा!..बैंक कर्मियों ने रैली निकालकर किया जागरूक‼️

alpayuexpress
5h
2 min read

‼️भ्रष्टाचार देश के विकास में बड़ी बाधा!..बैंक कर्मियों ने रैली निकालकर किया जागरूक‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर गुरुवार 8-10-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भ्रष्टाचार केवल सरकारी व्यवस्था या किसी एक संस्था की समस्या नहीं है, बल्कि यह देश के विकास की राह में बड़ी बाधा बनता है। इसी संदेश के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली यूनियन बैंक के रीजनल कार्यालय से शुरू होकर प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

जागरूकता कार्यक्रम में एलडीएम राजदेव कुमार के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख विनय शंकर ने बताया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर 17 अगस्त से 16 नवंबर तक देशभर में भ्रष्टाचार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करना और व्यवस्था में पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि जब हम विकसित भारत की परिकल्पना करते हैं तो भ्रष्टाचार उसके रास्ते में एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आता है। भ्रष्टाचार को समाप्त किए बिना देश के विकास की गति को तेज करना मुश्किल है। इसके लिए जरूरी है कि सरकारी संस्थाओं के साथ आम नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी समझें और भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग रहें।

क्षेत्र प्रमुख ने आमजन से अपील की कि यदि यूनियन बैंक की किसी भी शाखा में भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई जानकारी सामने आती है तो उसे दबाने के बजाय केंद्रीय कार्यालय तक इसकी सूचना पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तभी प्रभावी होगी, जब व्यवस्था के साथ समाज भी जागरूक होकर अपनी भूमिका निभाएगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page