top of page
Search

‼️पुलिसकर्मियों पर हमले से डीएम सख्त!..आरोपियों पर मुकदमा और जिला बदर की कार्रवाई के निर्देश‼️

alpayuexpress
5 hours ago
2 min read

‼️पुलिसकर्मियों पर हमले से डीएम सख्त!..आरोपियों पर मुकदमा और जिला बदर की कार्रवाई के निर्देश‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर गुरुवार 8-10-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भूमि विवाद के निस्तारण के दौरान पुलिस और राजस्व टीम पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी।

जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर हमले में घायल उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों का हाल जाना। चिकित्सकों ने घायल उपनिरीक्षक को खतरे से बाहर बताया है। डीएम ने अधिकारियों को घायल पुलिसकर्मियों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बताया गया कि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर एक महिला ने 6 अगस्त को जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने राजस्व अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच और निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश कर संबंधित पक्ष को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की और मौके पर सीमा चिन्ह स्थापित किया। आरोप है कि बाद में विपक्षी पक्ष ने सीमा चिन्ह उखाड़ दिया।

मामला दोबारा सामने आने पर राजस्व टीम को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। टीम कार्रवाई कर ही रही थी कि विपक्षी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक उपनिरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

डीएम ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई और जिला बदर की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि भूमि या किसी अन्य विवाद का समाधान कानून हाथ में लेकर नहीं, बल्कि विधिक प्रक्रिया से होगा। सरकारी टीम पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के डूबने का मामला आ रहा है इसके लिए एनडीआरएफ की टीम लगाई गई है हालांकि कुछ लोगों ने विरोध भी किया था लेकिन बातचीत के जरिए उन लोगों को समझा दिया गया है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page