‼️हेरोइन तस्करी का खुलासा!..करोड़ों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,534 ग्राम हेरोइन बरामद‼️
‼️हेरोइन तस्करी का खुलासा!..करोड़ों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,534 ग्राम हेरोइन बरामद‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर बुधवार 7-10-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सेमरा हाईवे स्थित एनएच-31 बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान 534 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेमरा हाईवे पर घेराबंदी कर साहुल यादव (20), निवासी भनदहा कला, थाना चौबेपुर, वाराणसी और रवि राजभर (22), निवासी कौला जखनिया, थाना भुड़कुड़ा, गाजीपुर को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 534 ग्राम हेरोइन, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 760/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Comments