‼️गहमर स्टेशन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रुकी!..सांसद ने कहा-जदयू यूपी में मांगेगा विधानसभा सीट‼️
‼️गहमर स्टेशन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रुकी!..सांसद ने कहा-जदयू यूपी में मांगेगा विधानसभा सीट‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर बुधवार 7-10-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 जहां सभी राजनीतिक दल अब अपने-अपने वोटरों को लुभाने में लग गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड जिसका मुख्य बेस बिहार के वोटर है लेकिन अब उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश करने का मन बना लिया है और यही कारण है कि बिहार के नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के प्रस्ताव पर पहले जियारत एक्सप्रेस और अब पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का ठहराव किया गया है बता दे की जियारत एक्सप्रेस दिलदारनगर स्टेशन पर ठहराव दिया गया तो पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का ठहराव आज सैनिकों के गांव गहमर के रेलवे स्टेशन पर किया गया जिसे नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और स्थानीय नागरिकों के साथ ही पूर्व सैनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखलाकर और ड्राइवर गार्ड को मिठाई खिलाकर और मालदा पहनकर स्वागत करते हैं रवाना किया । बातचीत करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन का ठहराव जनता की मांग थी पिछले जियारत एक्सप्रेस के ठहराब में भी मौके पर आया था तब लोगों ने कहा था मां कामाख्या का आशीर्वाद तब मिलेगा जब वहां भी ट्रेन का ठहराब होगा इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को बधाई देता हूं।

जदयू को मां कामाख्या के आशीर्वाद की जरूरत क्यों इस मामले पर उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव के लिए यह तैयारी है और इंडिया गठबंधन से मिलकर यहां पर जदयू प्रत्याशी के लिए टिकट की मांग करेंगे। जियारत एक्सप्रेस के ठहराब के बाद गाजीपुर सांसद और जमानिया विधायक के प्रतिनिधि मौजूद रहे लेकिन इस बार दोनों लोग नदारत है इस मामले को उन्होंने कहा कि यह लोग दिल्ली में ना हाउस चलने देते हैं और ना ही कोई कामकाज होने देते हैं वह लोग क्या कर पाएंगे उन्होंने सलाह दिया कि जब तक सदन नहीं चलेगा तब तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा क्योंकि हर प्रतिनिधि अपनी बात वहां पर रख पाता है और वह मामला चाहे रेलवे से संबंधित हो या किसान से या आम जन से लेकिन विपक्ष आज के मौजूदा समय में पिछले काफी दिनों से कभी भी 2 घंटे से अधिक सदन को चलने नहीं दिया है जो देश के लिए दुर्भाग्य है मैं चौथी बार का सांसद हूं लेकिन ऐसा मैंने पूर्व में कभी नहीं देखा।
तेजस्वी यादव का एसआईआर के विरोध में प्रदर्शन पर कहां की वह विपक्ष में है और उनका वह काम है फिर कहां की एक तरफ 2008 तक आरजेडी का जो सरकार चला वह सब लोग देखते हैं और दूसरी तरफ नीतीश के गठबंधन की सरकार चली उसकी भी लोग देखे और दोनों के सरकार में हजार पर्सेंट का अंतर है नीतीश कुमार के सरकार पर हर किसी का विकास हुआ कोई भी नहीं कर सकता है कि नीतीश कुमार ने किसी एक व्यक्ति का सुनकर काम किया। बिहार में एमएलसी चुनाव में जदयू में 2 फाट के सवाल पर कहा जो पहले से थे पार्टी ने उनका टिकट दिया है ऐसे में थोड़ा बहुत अगर किसी को दर्द या शिकायत होगा उसे समझ लिया जाएगा लेकिन हमारा वोट इधर-उधर नहीं होगा। अखिलेश यादव के वन नेशन वन इलेक्शन पर संजय करते हुए कहा था कि 1 साल घपलाकर 5 साल भारतीय जनता पार्टी मजे करना चाहती है इसी सवाल पर उन्होंने जवाब दिया अखिलेश यादव भी दोबारा कहां है उनका शासन को भी हम लोगों ने देखा है इसलिए लोग डरे हुए हैं कि कहीं फिर से अखिलेश यादव की सरकार ना आ जाए क्योंकि लोग कह रहे हैं कि योगी जी ही ठीक है अभी हम लोग बनारस गए थे जहां पर कई लोगों से मुलाकात हुई और उन लोगों ने भी यही बात कही पिछले 10 सालों में जो सरकार चली है वह लोगों के विश्वास की और न्याय के साथ चला है इसलिए उन्हें फिर से एक बार चुनिए।





Comments