top of page
Search

‼️हरिशंकरी की अति प्राचीन रामलीला का!..6 अक्टूबर से होगा शुभारंभ, 19 दिनों तक चलेगा चलायमान मंचन‼️

alpayuexpress
20 hours ago
1 min read

‼️हरिशंकरी की अति प्राचीन रामलीला का!..6 अक्टूबर से होगा शुभारंभ, 19 दिनों तक चलेगा चलायमान मंचन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर बुधवार 7-10-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी, गाजीपुर* जो पिछले कई सौ वर्षों से गोस्वामी तुलसीदास जी रचित श्रीरामचरितमानस ग्रंथ के आधार पर पारंपरिक रामलीला का सफल मंचन करती आ रही है, इस वर्ष भी अपनी परंपरा को आगे बढ़ाने जा रही है।इस वर्ष की रामलीला का मंचन प्रसिद्ध वन्दे वाणी विनायकों आदर्श श्रीरामलीला मंडल, रायबरेली  के कुशल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इस वर्ष की चलायमान रामलीला 19 दिनोंकी होगी।शुभारंभ कार्यक्रम  6 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार (एकादशी तिथि) सायंकाल 7:00 बज अति प्राचीन राम चबूतरा, हरिशंकरी, धनुष-मुकुट पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभतत्पश्चात तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्थलों पर लीला का मंचन किया जाएगा। अतः आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, पत्रकार साथियों एवं नगरवासियों से सादर अनुरोध है कि इस पुनीत एवं धार्मिक अवसर पर पधार कर कार्यक्रम को सफल बनायें और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।उक्त सूचना  ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा)मंत्री, अति प्राचीन रामलीला कमेटी ने दी l

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page