top of page
Search

⭕हालात बिगाड़ने की कोशिश करने वाले मास्टरमाइंड की तलाश जारी,पुलिस की 5 टीमें दबिश में जुटीं

  • alpayuexpress
  • 4 hours ago
  • 2 min read

‼️कटारिया कांड पर एसपी का बयान!..‼️

⭕हालात बिगाड़ने की कोशिश करने वाले मास्टरमाइंड की तलाश जारी,पुलिस की 5 टीमें दबिश में जुटीं

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल शुक्रवार 24-4-2026


गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर 22 अप्रैल को गाजीपुर के कटारिया गांव में समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गया था लेकिन मिलने से पहले ही वहां हंगामा हुआ और पत्थरबाजी आदि की घटनाएं हुई जिसमें कई लोग घायल भी हुए इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है इस मामले में पुलिस ने कुल 47 लोगों को नाम जद किया गया है जबकि 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है इसी को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस ने तत्परता से उसे कंट्रोल किया और इस कार्रवाई में कुछ पुलिसकर्मी जिसमें थानाध्यक्ष करंडा और कोतवाल सदर घायल हुए थे जिसके इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया था जिसमें 47 लोगों को नामजद किया गया था और 200 करीब अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और इस मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी किया जा चुका है लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी किया जा रहा है इस मामले को लेकर पुलिस ने पांच टीमें बनाई है जो विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है कार्रवाई गाजीपुर के साथ ही संभावित अन्य जनपदों में भी दबिश की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया कि इस घटना का जो भी मास्टरमाइंड है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

बता दे की पुलिस ने इस घटना के बाद जिन-47 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है उसमें गाजीपुर सदर के विधायक जयकिशन साहू जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव समेत 47 लोग नामजद किए गए हैं वहीं 10 गिरफ्तार लोगों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्य यादव के साथ अन्य लोग शामिल हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page