‼️समता भवन में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की जयंती,सपाइयों ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बांटे फल‼️
‼️समता भवन में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की जयंती,सपाइयों ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बांटे फल‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर रविवार 22-11-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में श्रद्धा, सम्मान एवं संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित कर नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व, संघर्षशील जीवन तथा समाजवादी विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विधायक जंगीपुर डॉ. वीरेंद्र यादव के सौजन्य से मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में मरीजों को फल वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया।अध्यक्षीय विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हक, सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। नेताजी का राजनीति में पदार्पण संघर्ष, सादगी, सामाजिक संवेदना और जनसेवा की भावना से प्रेरित था। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं समानता की विचारधारा को मजबूत करने के साथ ही समाज के दबे-कुचले वर्गों को राजनीतिक चेतना, सम्मान और अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

उन्होंने कहा कि नेताजी ने मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री के रूप में किसानों, नौजवानों, गरीबों और आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी। ग्रामीण विकास, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। नेताजी का जीवन हमें सिखाता है कि सत्ता का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना है। उनका संघर्ष, साहस, दूरदर्शिता और समाजवादी विचार आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नेताजी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता, भाईचारा, न्याय और सम्मान स्थापित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक जंगीपुर डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी ने अपने पूरे जीवन में गरीबों, किसानों, नौजवानों और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के बीच फल वितरण का यह कार्यक्रम नेताजी की जनसेवा, संवेदनशीलता और गरीबों के प्रति समर्पण की विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि नेताजी ने सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष, जनसेवा, सामाजिक समरसता और गरीबों के सम्मान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श हमेशा समाजवादी कार्यकर्ताओं को जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डॉ. नन्हकू यादव, राजकुमार पाण्डेय, रविंद्र प्रताप यादव, संतोष यादव, दिनेश कुमार यादव, निजामुद्दीन खान, सुशील जायसवाल, रामबचन, तहसीन अहमद, सूरज राम बागी, परशुराम बिन्द, सुनीता यादव, बिंदु बाला बिन्द, सुभाष गुड्डू, कमलेश यादव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, जयराम भारती, आत्मा यादव, धर्मचंद, रामनिवास, बाबी चौधरी, अशोक अग्रहरि, पवन, जयराम यादव, रीना, राजेश यादव, उत्तम चौधरी, जगत मोहन बिन्द, बैजू, हरबंस, अशोक, काका चौबे, संतोष, सुषमा बिन्द, वर्षा, ममता, धन्नू, दारा प्रधान, चन्देश्वर, शैलेश, नितिन यादव, सुग्गू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Comments