top of page
Search

‼️हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले!..चार युवक गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद‼️

alpayuexpress
2 hours ago
1 min read

‼️हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले!..चार युवक गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर शनिवार 21-11-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन अदद .32 बोर की पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक .315 बोर का देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रात के समय हाईवे पर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमकाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मीरनपुर सक्का तिराहे के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंटू कुमार बिंद (26), अमन चौधरी (22), राहुल यादव (25) और कमलेश यादव (25) के रूप में हुई है। सभी आरोपी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। इनके खिलाफ कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 838/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध असलहों के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस ने सख्त संदेश दिया है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page