top of page
Search

‼️आईटीआई कर्मचारी नेता के निलंबन पर बवाल!..कर्मचारी परिषद ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी‼️

alpayuexpress
3 hours ago
2 min read

‼️आईटीआई कर्मचारी नेता के निलंबन पर बवाल!..कर्मचारी परिषद ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर शनिवार 21-11-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गाजीपुर में इन दिनों कर्मचारी नेता के निलंबन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कर्मचारी नेताओं के जिला अध्यक्ष संदीप यादव को कर्मचारियों को डराने-धमकाने और अपने निजी आईटीआई संस्थान को लाभ पहुंचाने के आरोप में विभाग की ओर से निलंबित किए जाने के बाद कर्मचारी संगठनों में नाराजगी है। निलंबन की जानकारी मिलने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने हस्तक्षेप करते हुए आईटीआई कॉलेज परिसर में कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक की और पूरे प्रकरण पर चर्चा की।

बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कॉलेज के प्रिंसिपल अमित मद्धेशिया पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि जिला अध्यक्ष संदीप यादव पर लगाए गए डराने-धमकाने के आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। उनका आरोप है कि प्रिंसिपल ने खुद को बचाने और अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए उच्चाधिकारियों को भ्रामक रिपोर्ट भेजी, जिसके आधार पर निलंबन की कार्रवाई हुई। कर्मचारी नेताओं ने प्रिंसिपल की कॉलेज में उपस्थिति को लेकर भी सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि प्रिंसिपल महीने में महज कुछ दिन ही कॉलेज आते हैं, जबकि शेष दिनों में वह कहां रहते हैं, इसकी जानकारी कर्मचारियों को नहीं है। निलंबित जिला अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि उनके आरोपों की सच्चाई बिरनो टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों और रिकॉर्ड से सामने आ सकती है। इससे पता लगाया जा सकता है कि प्रिंसिपल की गाड़ी महीने में कितनी बार टोल प्लाजा से गुजरती है। संदीप यादव ने निलंबन को खुद को बचाने के लिए की गई कार्रवाई बताया। वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता सुरेंद्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि निलंबन वापस नहीं लिया गया तो परिषद कर्मचारियों के साथ धरना-प्रदर्शन करेगी। बैठक के बाद मीडिया ने प्रिंसिपल अमित मद्धेशिया से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। कॉलेज में भी मौजूद नहीं रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page