top of page
Search

‼️चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दमदम जेल में बंद!..पमपम राय की गाजीपुर कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी‼️

alpayuexpress
14 minutes ago
2 min read

‼️चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दमदम जेल में बंद!..पमपम राय की गाजीपुर कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर शनिवार 21-11-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जिला न्यायालय के एडीजी प्रथम शक्ति सिंह की कोर्ट में राज्य बनाम संतोष राय के मुकदमा के मामले में विनय राय उर्फ पमपम राय जो पश्चिम बंगाल के दमदम जेल में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ जिनकी हत्या 6 में 2026 को हुई थी उस मामले में बंद है उसकी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गाजीपुर न्यायालय में पेशी हुआ जहां पर उसने कोर्ट में बताया कि उसे चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में फर्जी तरीके से फसाया गया है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आज गाजीपुर के एडीजे प्रथम शक्ति सिंह के कोर्ट में विनय राय उर्फ पमपम जो गाजीपुर जनपद के जमानिया तहसील का रहने वाला है और मौजूदा समय में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ के हत्या के मामले में दमदम जेल में बंद है उसकी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य बनाम संतोष राय मुकदमे के मामले में पेशी हुआ जहां पर उसने कोर्ट के सामने बताया कि उसे चंद्रनाथ रथ के मामले में फर्जी तरीके से फसाया गया है और वह गाज़ीपुर जेल में आना चाहता है बता दे कि राज्य बनाम संतोष राय जो 307 का मामला है और यह मामला 20 . 11. 2015 को हुआ था इस मामले में विनय राय उर्फ पमपम आरोपी है जबकि चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई 2026 को हुई थी और इस मामले में विनय राय पमपम को गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल के दमदम जेल में बंद किया गया है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page