‼️ओबीसी मोर्चा की!..राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं संगीता बलवंत,गाजीपुर में समर्थकों ने दी बधाई‼️
‼️ओबीसी मोर्चा की!..राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं संगीता बलवंत,गाजीपुर में समर्थकों ने दी बधाई‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर रविवार 22-11-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत जी ने भारतीय जनता पार्टी संगठन ने एक दिन पूर्व उन्हें राष्ट्रीय संगठन में जगह देते हुए ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है जिसके बाद से ही डॉ संगीता बलवंत को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है आज भी उनके कैंप कार्यालय पर लोगों के बधाई देने का सिलसिला जारी रहा इस मामले पर उन्होंने बताया इस सम्मान के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य जी को और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं क्योंकि पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर गाज़ीपुर से मुझे मनोनीत किया गया है इसके लिए मैं इन सभी लोगों का जितना भी आभार व्यक्त करूं वह कम है।
अखिलेश यादव सरकार बनने पर अग्निवीर को खत्म करने का ऐलान किया है इस मामले पर उन्होंने कहा की अखिलेश यादव बिल्कुल तिलमिला हुए लोग हैं इन्हें जनता के बीच में जाकर पूरी तरह से पता चल चुका है और यह लोग जान चुके हैं की तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार बनने जा रही है और ऐसे बयान दे रहे हैं ताकि दूसरे लोग उनकी तरफ आकर्षित हो जाए लेकिन ऐसा कुछ नहीं है हम एक बार फिर से 2017 को 2027 में दोहराने जा रहे हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण को एक बार फिर टेढ़ा-मेढ़ा वही मथुरा में कहा है इस मामले पर उन्होंने कहा हमारा भारत सनातन संस्कृति को मानता चला आ रहा है और यहां पर सभी धर्म का सम्मान होता आया है जिसकी जिस ईश्वर में आस्था है उसे वह पूजता आया है और सनातन का सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी ख्याति है।
पीएम मोदी ने कहा है कि पहले बेटियां अंधेरा होने के बाद घर से नहीं निकलती थी लेकिन अब सीएम योगी की सरकार में अब बेटियों को सुरक्षा का भरोसा वापस लौटा है इस मामले पर उन्होंने कहा आज यदि किसी बेटी को अंधेरे में भी किसी काम की जरूरत समझते हुए बाहर निकलती है तो वह बेझिझक निकलती है जबकि 2017 से पहले बहन बेटियां अपने सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहा करती थी और सूरज ढलते ही अपने घर को चली जाती थी लेकिन आसमान में आत्मनिर्भरता में योगी सरकार उनके लिए संबल बढ़ाने का योगी सरकार काम कर रही है।
कांग्रेस 26 नवंबर को संविधान रक्षा यात्रा निकालने जा रही है इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे ज्यादा सत्ता में रही है और सब सत्ता में रहते हुए संविधान विरुद्ध काम करती रही है और आज जब उसे लग रहा है की कुर्सी उससे कोसों दूर है तो इस तरह के कार्य कर जनता को लुभाने में लगा है लेकिन इससे अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।





Comments