top of page
Search

‼️पत्रकारों की मांग पर गंभीर हुआ प्रशासन!..डीएम के आश्वासन पर पत्रकारों ने स्थगित किया 25 नवंबर का धरना‼️

alpayuexpress
1 hour ago
2 min read

‼️पत्रकारों की मांग पर गंभीर हुआ प्रशासन!..डीएम के आश्वासन पर पत्रकारों ने स्थगित किया 25 नवंबर का धरना‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

नवम्बर सोमवार 23-11-2020

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां जनपद में पत्रकारों के लिए जिला सूचना संकुल भवन निर्माण की लंबे समय से उठ रही मांग पर आखिरकार जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन की ओर से लगातार पत्राचार और मांग उठाए जाने के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार 23 नवंबर की शाम 4 बजे संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। जिलाधिकारी के सकारात्मक आश्वासन के बाद पत्रकारों ने आगामी 25 नवंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि सूचना संकुल भवन निर्माण की मांग को लेकर यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने प्रशासन के समक्ष लगातार आवाज उठाई थी। इस संबंध में जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सूचना निदेशालय को कई बार पत्र भेजकर जनपद में सूचना संकुल भवन की आवश्यकता से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं होने पर संगठन ने 25 नवंबर तक कार्रवाई न होने की स्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। पत्रकारों की इस मांग और प्रस्तावित आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संगठन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता के दौरान उन्होंने सूचना संकुल भवन निर्माण के संबंध में तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी के इस भरोसे के बाद यूनाइटेड मीडिया के पदाधिकारियों ने फिलहाल प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया।

इस अवसर पर यूनाइटेड मीडिया के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, उपेंद्र यादव, विनोद राजभर, अविनाश कुमार सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप शीघ्र ही निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और गाजीपुर के पत्रकारों को अपना सूचना संकुल भवन उपलब्ध हो सकेगा। अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page