top of page
Search

‼️हत्या के मामले में फरार चल रहे!..इनामी सूरज राजभर को पुलिस ने किया गिरफ्तार‼️

alpayuexpress
2 hours ago
1 min read

‼️हत्या के मामले में फरार चल रहे!..इनामी सूरज राजभर को पुलिस ने किया गिरफ्तार‼️

राहुल पटेल क्राइम रिपोर्टर

नवम्बर शुक्रवार 27-11-2026

ग़ाज़ीपुर:-खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भांवरकोल थानाक्षेत्र में हत्या के मामले में 6 माह से फरार चल रहे वांछित 25 हजार रुपये के ईनामी हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। बीते 24 जून को अजय यादव पुत्र श्रीकांत यादव की हत्या की गई थी। जिसके मामले में सूरज राजभर पुत्र हरिनारायण राजभर निवासी वीरपुर सहित 11 पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में सूरज तभी से फरार था। जिसके बाद बीते सितंबर माह में ही एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपए का ईनाम भी घोषित कर दिया। इस बीच सूचना के आधार पर एसओ राजीव पांडेय ने पलिया-वीरपुर मोड़ पर घेरेबंदी की और वहां से उसे धर दबोचा। गिरफ्तार करने के बाद उसे थाने लाया गया। जहां आवश्यक पूछताछ की गई। इसके बाद कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page