‼️फसल की लागत तक नहीं निकाल पा रहे किसान!..रोसा ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय मांगपत्र‼️
‼️फसल की लागत तक नहीं निकाल पा रहे किसान!..रोसा ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय मांगपत्र‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर शुक्रवार 27-11-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जिले में आलू की गिरती कीमतों और बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान को लेकर रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) ने किसानों के मुआवजे की मांग उठाई है। शुक्रवार को रोसा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के नाम चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर आलू और धान की फसल के नुकसान का आकलन कराने के लिए अलग-अलग जांच कमेटियां गठित करने की मांग की। जिलाधिकारी की ओर से उपजिलाधिकारी ध्रुव शुक्ला ने मांगपत्र प्राप्त किया और प्रतिनिधिमंडल से विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत की। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के साथ भी बैठक हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे रोसा के जंगीपुर विधानसभा प्रभारी डॉ. शम्मी कुमार सिंह ने कहा कि आलू की खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बन गई है। एक बीघा आलू की खेती में करीब 20 हजार रुपये लागत आई है। इसके अतिरिक्त 15 से 20 हजार रुपये जमीन का किराया और छह महीने के कोल्ड स्टोरेज का 400 रुपये प्रति क्विंटल खर्च देना पड़ा है। इसके बावजूद बाजार में आलू महज 250 से 300 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। ऐसी स्थिति में किसान अपनी मूल लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। वहीं, बारिश ने धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। रोसा ने मांग की कि आलू और धान की क्षति का अलग-अलग सर्वे कराकर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और शासन को भेजी जाए। आलू किसानों को भामाशाह योजना के तहत क्षतिपूर्ति, बारिश से बर्बाद धान का सरकारी मुआवजा तथा फसल बीमा कराने वाले किसानों को बीमा कंपनियों से भुगतान दिलाया जाए।





Comments