‼️मायावती के दस हाथों वाले पोस्टर पर विवाद!..डीएम कार्यालय के सामने लगा पोस्टर हटाने की मांग‼️
‼️मायावती के दस हाथों वाले पोस्टर पर विवाद!..डीएम कार्यालय के सामने लगा पोस्टर हटाने की मांग‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर शुक्रवार 27-11-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 का आगाज हो चुका है और कुछ दिनों के बाद ही इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएगा ऐसे में अब राजनीतिक दलों के द्वारा पोस्टर वार का सिलसिला शुरू हो चुका है कुछ दिन पहले की बात करें तो अखिलेश यादव का पोस्टर माफियाओं के साथ लगाया गया था वहीं अब गाजीपुर में बसपा सुप्रीमो मायावती का शक्ति स्वरूपा वाला एक पोस्टर जिसमें मायावती के 10 हाथ दिखलाए गए हैं और हर हाथ का अलग-अलग मतलब दिखाया गया है यह पोस्ट गाजीपुर जिला अधिकारी कार्यालय के ठीक सामने लगाया गया है और इसे लगाए हुए 24 घंटे से ऊपर हो चुके हैं इसको लेकर अब राजनीतिक बयान बाजियां भी शुरू हो गई है सामाजिक संगठनों के लोगों ने कहा कि यह गलत है और यह सनातन परंपरा का मखौल उड़ता हुआ चित्र है जिसे तत्काल प्रभाव से प्रशासन को कार्रवाई करते हुए हटाया जाना चाहिए।





Comments