‼️हक की बात’ कार्यक्रम में खुलकर बोलीं महिलाएं!..27 मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश‼️
- alpayuexpress
- 35 minutes ago
- 2 min read
‼️हक की बात’ कार्यक्रम में खुलकर बोलीं महिलाएं!..27 मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल शुक्रवार 10-4-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मिशन शक्ति जो महिलाओं को उनके हक और उनके सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है जो घर के अंदर रहने वाली महिलाएं भी अपनी आवाज को उठा सके और सम्मान से अपना जीवन व्यतीत कर सके कुछ इसी को लेकर मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज गाजीपुर में हक की बात जिला अधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में गाजीपुर जनपद के कोने-कोने से महिलाएं आई हुई थी और सभी ने जिलाधिकारी से अपनी-अपनी समस्याएं बताईं इन समस्याओं में ज्यादातर जमीनी मामले तो कुछ महिलाओं से संबंधित मामले सामने आए जिसको लेकर जिलाधिकारी ने निस्तारण करने का उन लोगों को आश्वासन भी दिलाया इस दौरान बाल सेवा योजना के तहत लाभार्थी छात्र-छात्राएं अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे जिससे जिलाधिकारी ने बातचीत करते हुए उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लिया।
मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत हक की बात जिलाधिकारी के साथ एवं शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन रायफल क्लब गाजीपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार कीे अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थीम हक की बात जिलाधिकारी के साथ व शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े विभिन्न समाजिक मुद्दे जैसे लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, जमीनी विवाद, और बाल विवाह पर खुल कर चर्चा हुई इस दौरान घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, प्रेम विवाह, शौचालय, आवास, समूह से संबंधित 27 मामला सामने आया जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुऐ संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के लिये निर्देश दिये उन्होने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों से कहा कि निडर होकर अपनी समस्यायें प्रशासन के समक्ष रखें, शासन प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा। जिलाधकारी द्वारा शक्ति संवाद के तहत मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) तथा स्पान्सरशिप योजना का लाभ ले रहे बच्चों से वार्तालाप करते हुऐ उनके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके अविभावकों के बारे में जानकारी लिया गया, साथ ही उन्होंने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं महिलाओं एवं बच्चों को इनका लाभ उठाने का अपील की।





Comments