top of page
Search

⭕स्वास्थ्य प्रभारी सिपी मिश्रा ने एक्शन लेते हुए!..रुद्रा हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए जंगीपुर थाने में दिया प्रार्थना पत्र

  • alpayuexpress
  • 19 hours ago
  • 2 min read

‼️अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज़ की खबर का हुआ असर‼️


⭕स्वास्थ्य प्रभारी सिपी मिश्रा ने एक्शन लेते हुए!..रुद्रा हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए जंगीपुर थाने में दिया प्रार्थना पत्र

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

⭕रूद्रा हॉस्पिटल के नाम से शेखपुरा में चल रहा था फर्जी हॉस्पिटल जिसमें ऑपरेशन के दौरान लगभग 65 वर्षीय एक महिला की मौत का मामला सामने आया था

⭕सालों से चल रहा था फर्जी हॉस्पिटल जिसमें चल रहा था लगातार ऑपरेशन का काम

⭕महिला की मौत के बाद से ही हॉस्पिटल संचालक बोर्ड हटाकर हॉस्पिटल बंद करके चल रही थी फरार

फरवरी शुक्रवार 13-2-2026

गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर पिछले सप्ताह एक महिला जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई गई थी जिन्की रूद्रा हॉस्पिटल शेखपुरा में पेट में पथरी का ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई थी जिससे पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ था वहीं महिला की मौत के बाद से ही अस्पताल संचालिका हॉस्पिटल से बोर्ड हटाकर हॉस्पिटल बंद करके फरार हो गई थी। तो वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षी महिला की मौत के बाद से ही लगातार यह खबर अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज़ के द्वारा प्रकाशित किया जा रहा था जिसको संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य प्रभारी बिरनों सिपी मिश्रा ने इस मामले में जांच करते हुए रूद्रा हॉस्पिटल संचालिका के खिलाफ जंगीपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए लिखित शिकायत दिया है।

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह शनिवार को बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिहरां के निवासी जमुनी देवी उम्र लगभग 65 वर्षीय -पत्नी रमपत राम को किसी के माध्यम से रूद्रा हॉस्पिटल शेखपुरा में लाया गया जिनको अस्पताल संचालक ने पथरी की शिकायत बताई थी तो वही दिनांक, 7,02,26 ,दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे महिला का पथरी का ऑपरेशन किया गया था । वहीं ऑपरेशन के बाद लगभग 12 घंटा बीतने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी बिगड़ती हालत को देखते हुए रूद्रा हॉस्पिटल के संचालक के द्वारा जनपद मऊ के लिए रेफर कर दिया गया वही मऊ पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही महिला की दिनांक, 9,02,26,दिन सोमवार को रात्रि 3:00 बजे भोर में उनकी मौत हो गई थी मौत के बाद परिजनों द्वारा उनकी शव को उनके पैतृक गांव बिहरां लाया गया था जहां उनकी मंगलवार को अंतिम संस्कार कराया गया था वही इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ उठी थी। वही इस घटना के बाद से ही लगातार अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज़ के तरफ से खबर प्रकाशित की जा रही थी जिसको संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जंगीपुर थाने में रूद्रा हॉस्पिटल शेखपुर के संचालिका के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के लिए जंगीपुर थाने में तहरीर दिया गया है। अब देखना है कि अवैध हॉस्पिटल संचालिका के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा किन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाता है यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
 
 

Recent Posts

See All
जपा झंडा और सांसद का स्टिकर...मामले ने पकड़ा तुल राज्यसभा सांसद के पति ने, वाहन मालिक के खिलाफ दी तहरीर!..बोले-साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश

भाजपा झंडा और सांसद का स्टिकर...मामले ने पकड़ा तुल राज्यसभा सांसद के पति ने, वाहन मालिक के खिलाफ दी तहरीर!..बोले-साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी गुरुवार 22-1-2026 गाजीपुर

 
 
 
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page