‼️स्कूलों में मीडिया और बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक!..अनुमति के बाद ही मिलेगा प्रवेश‼️
- alpayuexpress
- 2 hours ago
- 1 min read
‼️स्कूलों में मीडिया और बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक!..अनुमति के बाद ही मिलेगा प्रवेश‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त शुक्रवार 21-8-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा पिछले दिनों पूरे देश के स्कूलों को लेकर एक मुहिम शुरू की गई है और अब इस मुहिम को लेकर अब प्रदेश के सभी जनपदों में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विद्यालयों में मीडिया एवं सोशल मीडिया के साथ ही अराजक तत्व के एंट्री को बैन कर दिया गया है इसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा एक आदेश भी सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को जारी कर दिया गया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय संचालित होने के समय अवधि के अंतर्गत किसी भी तरह का कोई भी व्यक्ति विद्यालय के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता है इसी को लेकर जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी के इस आदेश की पुष्टि करते हुए कहा कि बहुत सारे विद्यालयों में विद्यालय में संचालन होने के समय अराजक तत्व चले जाते हैं इसी को देखते हुए इस तरह के कड़े निर्णय लिए गए हैं साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया यदि जिन मीडिया कर्मियों को या अन्य लोगों को विद्यालय में जाना है तो वह सक्षम अधिकारी या फिर बेसिक शिक्षा अधिकारी से परमिशन लेकर विद्यालय में प्रवेश कर सकते हैं।





Comments