top of page
Search

‼️कैशलेस इलाज से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी, डीआईओएस कार्यालय पर धरना‼️

  • alpayuexpress
  • 1 hour ago
  • 2 min read

‼️कैशलेस इलाज से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी, डीआईओएस कार्यालय पर धरना‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त गुरुवार 20-8-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आयोजित धरने के क्रम में गाजीपुर में भी बड़ी संख्या में माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

धरने का प्रमुख मुद्दा माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से वंचित रखा जाना रहा। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। विधानसभा सत्र के दौरान भी कर्मचारियों को बेहतर और कैशलेस इलाज की सुविधा देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन शासनादेश जारी होने के बाद जब योजना लागू हुई तो इसका लाभ शिक्षकों को तो मिला, जबकि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को इससे बाहर कर दिया गया।

कर्मचारियों ने इस भेदभाव पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में उन्हें भी शिक्षकों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलना चाहिए।

जिला अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे ने बताया कि संगठन की कुल 11 सूत्रीय मांगें हैं। वर्तमान धरना मुख्य रूप से कैशलेस चिकित्सा सुविधा से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वंचित किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र शासनादेश जारी कर कैशलेस सुविधा का लाभ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी देना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आगे भी आंदोलन को तेज करने के लिए बाध्य होगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page