top of page
Search

‼️गंगा के बढ़ते जलस्तर पर!..प्रशासन अलर्ट,बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी‼️

  • alpayuexpress
  • 1 hour ago
  • 2 min read

‼️गंगा के बढ़ते जलस्तर पर!..प्रशासन अलर्ट,बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त गुरुवार 20-8-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गंगा का जलस्तर करीब 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ते हुए 60.450 मीटर तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण जिले के कई गंगा घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है, वहीं तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल है। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर घाटों पर भी दिखाई देने लगा है। करीब तीन दिन पहले मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के एक गंगा घाट से बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण लगभग 40 पीपा बह गए थे। इस घटना के बाद से घाटों और गंगा के किनारे रहने वाले लोगों में चिंता और बढ़ गई है। लगातार बढ़ते पानी और तेज बहाव को देखते हुए लोग संभावित बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। अपर जिलाधिकारी वेद प्रकाश चौहान ने बताया कि फिलहाल गंगा की स्थिति सामान्य है, लेकिन ऊपर से लगातार पानी आने के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संभावित बाढ़ को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जनपद में 112 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और ठहराने के लिए जिले में कुल 28 शरणालय तैयार किए गए हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने तीनों समय भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की है। वहीं, जिन इलाकों में बाढ़ का असर कम रहेगा और लोगों को सीमित परेशानी होगी, वहां प्रभावित परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराई जाएगी। गाजीपुर में रेवतीपुर ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में सबसे पहले आने वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। इसके अलावा सदर, जमानियां, सेवराई, मोहम्मदाबाद और सैदपुर तहसील के कई इलाके भी बाढ़ से प्रभावित होते हैं।

प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन ऊपर से लगातार आ रहे पानी के कारण जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए तैयार है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page