top of page
Search

‼️सोशल मीडिया गैंगों पर पुलिस का वज्रपात!..49 गैंग चिन्हित,401 सदस्य रडार पर, 39 मुकदमे दर्ज, 11 गिरफ्तार‼️

  • alpayuexpress
  • 15 hours ago
  • 2 min read

‼️सोशल मीडिया गैंगों पर पुलिस का वज्रपात!..49 गैंग चिन्हित,401 सदस्य रडार पर, 39 मुकदमे दर्ज, 11 गिरफ्तार‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून रविवार 7-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद में कटरा गैंग के द्वारा हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अब गाज़ीपुर पुलिस सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपलोड कर गैंग चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और यह कार्रवाई ऑपरेशन वज्रपात के तहत पिछले 5 दिनों में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कल 49 गैंग को चिन्हित किया है और इस गैंग में कुल सदस्यों की संख्या 401 है जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 39 मुकदमे दर्ज किए हैं और 11 लोगों की गिरफ्तारी भी किया है इन गैंग में कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग, फरसा गैंग के साथ ही अन्य कई नाम से फेसबुक इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह गैंग चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इन सभी गैंग में नई उम्र के लड़के शामिल है और उनके द्वारा  आम जन के साथ अभद्रता  बदतमीजी और मारपीट की घटनाएं की जाती हैं और उन घटनाओं को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं और इन लोगों के द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप इंस्टाग्राम ग्रुप आदि भी संचालित किए जाते हैं इन लोगों के द्वारा इन ग्रुपों में भड़काऊ बातें डालना, हथियारों के साथ प्रदर्शन कर उसका फोटो अपलोड करना और सामान्य जनजीवन में भय व्याप्त करना ही इनका मुख्य काम हुआ करता है

उन्होंने बताया कि 49 गैंग के माध्यम से कुल 401 गैंग के सदस्यों को चिन्हित किया गया है और कार्रवाई करते हुए कुल 39 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 11 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है और आगे यह कार्रवाई चलती रहेगी। और इस तरह के गैंग के चिन्हिकरण के लिए आम पब्लिक से फीडबैक लिया गया साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी इन्हें चिन्हित करने का काम किया गया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page