‼️विनीत राय हत्याकांड में!..चारों नामजद आरोपी अब एक-एक लाख के इनामी‼️
- alpayuexpress
- 17 hours ago
- 1 min read
‼️विनीत राय हत्याकांड में!..चारों नामजद आरोपी अब एक-एक लाख के इनामी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून रविवार 7-6-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर होटल व्यवसायी के पुत्र विनीत राय के हत्याकांड मामले में चार आरोपी नामजद और कई अज्ञात हैं और इस मामले में दो आरोपी शंकर पांडे और कमलेश बिंद पर एक लाख रुपए का इनाम जबकि दो अन्य सोनू यादव और आलोक दुबे पर 50-50,हजार, का इनाम घोषित था वही आज गाजीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू यादव और आलोक दुबे पर भी इनाम की राशि बढ़ाते हुए एक एक एक लाख कर दिया यानी कि अब सभी चारों नामजद आरोपियों पर एक एक लाख का इनाम घोषित हो चुका है पुलिस अधीक्षक डॉ, ईरज राजा ने बताया कि इस मामले में लगातार कार्रवाईया चल रही है लोगों से पूछताछ की कार्रवाई भी चल रही है दबिश की कार्रवाई भी चल रही है अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे वहीं उन्होंने बताया कि सोनू और आलोक दुबे जो मुख्य आरोपी हैं उन पर भी इनाम की राशि बढ़ाते हुए एक-एक लाख कर दिया गया है।





Comments