top of page
Search

‼️सूचना संकुल भवन में देरी पर पत्रकारों में रोष!..जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने प्रधानमंत्री व सूचना निदेशक को भेजा ज्ञापन‼️

alpayuexpress
1 hour ago
2 min read

‼️सूचना संकुल भवन में देरी पर पत्रकारों में रोष!..जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने प्रधानमंत्री व सूचना निदेशक को भेजा ज्ञापन‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

सितंबर मंगलवार 29-9-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां जनपद में प्रस्तावित सूचना संकुल भवन के निर्माण में हो रही देरी को लेकर यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन ने शासन-प्रशासन का ध्यान एक बार फिर इस मुद्दे की ओर आकृष्ट कराया है। एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद अब माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजकर गाजीपुर में सूचना विभाग लिए सूचना संकुल भवन का निर्माण जनहित में शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में शासन के निर्देशानुसार सूचना संकुल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में गाजीपुर में भी सूचना संकुल भवन का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन अब तक भूमि आवंटन और निर्माण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।

एसोसिएशन का कहना है कि इस जनहित की महत्वपूर्ण मांग को लेकर संगठन द्वारा वर्ष 2024 से लगातार जिलाधिकारी गाजीपुर को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जाता रहा है, बावजूद इसके अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी। लंबे समय से लंबित इस मामले को लेकर जनपद के पत्रकारों में भी निराशा और रोष व्याप्त है।

यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन गाज़ीपुर कि मांग हैं कि सूचना संकुल भवन के निर्माण में आ रही सभी तकनीकी, प्रशासनिक और अन्य बाधाओं को तत्काल दूर कर भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए तथा निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए।

एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि शासन स्तर से मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गाजीपुर के पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही सूचना विभाग के लिए सूचना संकुल भवन की मांग को जल्द पूरा कराया जाय। संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार अपनी मांग को लेकर कभी भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के लिए बाध्य हो सकते हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page