‼️गाजीपुर का नाम बदलने की मांग फिर तेज!..क्षत्रिय महासभा समेत संगठनों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन‼️
‼️गाजीपुर का नाम बदलने की मांग फिर तेज!..क्षत्रिय महासभा समेत संगठनों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर सोमवार 28-9-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर गाजीपुर का नाम बदलने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है। सोमवार को क्षत्रिय महासभा, पूर्वांचल छात्र सेना समेत कई संगठनों ने गाजीपुर का नाम बदलकर गांधीपुर या गांधीपुरम किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एडीएम को सौंपा।

संगठनों का कहना है कि गाजीपुर का प्राचीन इतिहास राजा गाधि और महर्षि विश्वामित्र से जुड़ा हुआ है। जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट भी इस क्षेत्र का संबंध राजा गाधि से जोड़ती है और शहर के प्राचीन नाम के रूप में गाधिपुर का उल्लेख करती है। वहीं मध्यकालीन इतिहास में गाजीपुर नाम की उत्पत्ति सैयद मसूद गाजी से जोड़ी जाती है।
नाम परिवर्तन की मांग को लेकर पहले भी कई बार आवाज उठती रही है। वर्ष 2026 में भी अलग-अलग संगठनों की ओर से गाजीपुर का नाम गाधिपुरी किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए गए हैं।
सोमवार को प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने कहा कि जिले की ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान को देखते हुए पुराने नाम को पुनः स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए गाजीपुर का नाम बदलकर गांधीपुर या गांधीपुरम किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या निर्णय लेती है।





Comments