‼️गाजीपुर में SIR को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन!..डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन‼️
‼️गाजीपुर में SIR को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन!..डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर सोमवार 28-9-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और कथित तौर पर वोट काटे जाने के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस देशभर में SIR को लेकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। कांग्रेस का दावा है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में नियमों को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। नेताओं ने विशेष रूप से महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने से जुड़े दस्तावेजों और प्रक्रिया में बदलाव का मुद्दा उठाया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि SIR के नाम पर जिस तरह से मतदाता सूची में बदलाव किया गया, उसका पार्टी विरोध करती है। उनका आरोप है कि इससे बड़ी संख्या में लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है।
कांग्रेस ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती और SIR प्रक्रिया की निष्पक्ष समीक्षा नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। हालांकि, ये सभी आरोप कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैं; चुनाव आयोग SIR प्रक्रिया को वैधानिक प्रक्रिया के तहत संचालित किए जाने की बात कहता रहा है।





Comments