top of page
Search

‼️कोविड में माता-पिता खो चुकी किशोरी को!..पीएम केयर्स से मिला 10 लाख का चेक‼️

alpayuexpress
7 hours ago
2 min read

‼️कोविड में माता-पिता खो चुकी किशोरी को!..पीएम केयर्स से मिला 10 लाख का चेक‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

सितंबर मंगलवार 29-9-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर किशोरियों और बालिकाओं में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए सरकार की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय पोषण माह और सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, गाजीपुर में ‘न्यूट्रिफ्ट फिएस्टा-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पोषण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश अपने हाथों से तैयार की गई मोटे अनाजों की अलग-अलग रेसिपी के जरिए दिया।

कार्यक्रम में कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने बाजरा, ज्वार, रागी सहित अन्य मोटे अनाजों से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए। इन रेसिपी के जरिए छात्राओं ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि रोजमर्रा के भोजन में मुख्य अनाज के साथ मोटे अनाज को शामिल कर शरीर को जरूरी पोषक तत्व दिए जा सकते हैं और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सकता है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय सहित तमाम अधिकारी पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक-एक स्टॉल का निरीक्षण किया और छात्राओं द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इस दौरान छात्राओं से रेसिपी में इस्तेमाल किए गए अनाज और उसके पोषण संबंधी फायदे की जानकारी भी ली गई।

न्यूट्रिफ्ट फिएस्टा में सिर्फ पोषण ही नहीं, बल्कि हमारी पारंपरिक जीवनशैली और पुराने खेल भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में कंचे, पांच गोटी समेत कई पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया। खास बात यह रही कि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह ने छात्राओं के साथ बैठकर इन पारंपरिक खेलों में हिस्सा लिया।

कभी गांव और मोहल्लों में बच्चों के रोजमर्रा के खेल का हिस्सा रहे इन खेलों के जरिए छात्राओं को स्वस्थ रहने के साथ अपनी लोक और पारंपरिक संस्कृति से जुड़ने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में यह संदेश उभरकर सामने आया कि आधुनिक जीवनशैली के बीच पौष्टिक खान-पान के साथ शारीरिक गतिविधियां और पारंपरिक खेल भी स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

कार्यक्रम के दौरान एक भावुक कर देने वाला पल भी सामने आया। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो चुकी एक किशोरी को राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने पीएम केयर्स फंड के तहत 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। चेक मिलने के बाद किशोरी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम ने एक साथ कई संदेश दिए। पौष्टिक भोजन अपनाने का संदेश, किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, पारंपरिक खेलों को सहेजने की पहल और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को आर्थिक सहारा देने की संवेदना।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page