top of page
Search

सुबह सड़क किनारे टहल रहे युवक की!...अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत,परिजनों ने दी तहरीर हुआ

  • alpayuexpress
  • Nov 20, 2023
  • 1 min read

सुबह सड़क किनारे टहल रहे युवक की!...अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत,परिजनों ने दी तहरीर हुआ मुकदमा दर्ज


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाज़ीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर बिरनो थाना अंतर्गत रविवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर हुई मौत घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर निवासी संतोष यादव प्रतिदिन की भांति आज रविवार को टहलने के लिए निकले हुए थे तभी इनवा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब अन्य लोग टहल रहे थे तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े मृत अवस्था मे पड़े युवक पर पड़ा तो उन्होने तुरंत घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। वहीं सुचना पर पहुंचें परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है परिजनों ने घटना की सुचना बिरनो पुलिस को भी दिया। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत का कारण परिजनो द्वारा बताया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भतीजे हिमंगल सिंह यादव ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।मृतक के दो पुत्र दो पुत्री हैं वहीं पत्नि सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page