top of page
Search

सीवर के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज हुई बुलंद!...क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के समर्थ

  • alpayuexpress
  • Dec 9, 2023
  • 2 min read

सीवर के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज हुई बुलंद!...क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के समर्थन देते ही भ्रष्टाचारियों में मची हलचल


⭕शम्मी ने धरने का समर्थन कर रहे सभी संगठनों का आभार किया व्यक्त!...विश्व हिंदू महासभा अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने भी किया सीवर के खिलाफ धरने का समर्थन


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर धरने के चौथे दिन नमामि गंगे वह जल निगम के खिलाफ आंदोलन जारी रहा तथा धरने को अनिश्चितकाल तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। धरना स्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता साथियों ने कहा कि शहर के मुख्यालय पर रोडो की ऐसी दयनीय स्थिति पहले कभी नहीं थी तथा हर तरफ जाम के चलते मुवक्किल समय से अपनी तारीख तक देखने कोर्ट नहीं पहुंच पा रहे हैं। आए दिन सीवर के कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में लोगों के गिरने व घायल होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है। लोगों ने एक सुर में कहा कि अगर इस समस्या का जल्द निस्तारण नहीं होता है तो हम सभी लोग एक साथ मिलकर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

धरने का समर्थन करने पहुंचे क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि सीवर के चलते इस प्रकार की दुर्दशा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सीवर के चलते अगर किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त होती है तो संबंधित विभाग व संस्था के खिलाफ फिर दर्ज कराई जाएगी। धरने के संयोजक विवेक कुमार सिंह शम्मी ने धरने का समर्थन के लिए सभी संगठनों का आभार व्यक्त किया तथा सीवर के कार्य में देरी के खिलाफ जल्द अगर कोई निर्णय नहीं होता है तो हम सभी लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहेंगे। मौके पर एडवोकेट सुरेश सिंह एडवोकेट राजेश राय विनय राय रणजीत सिंह श्याम जी सिंह प्रमोद राय आदि लोग मौजूद रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page