top of page
Search

⭕सीवर और पेयजल पाइपलाइन बनी गाजीपुर नगर पालिका की नई चुनौती,अधिकारी ले रहे कार्य का जायजा

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 2 min read

‼️31 मई तक सड़कें दुरुस्त करने का "डीएम का वादा"...क्या होगा पूरा?‼️

⭕सीवर और पेयजल पाइपलाइन बनी गाजीपुर नगर पालिका की नई चुनौती,अधिकारी ले रहे कार्य का जायजा

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई शुक्रवार 22-5-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद का नगर पालिका इलाका जहां पिछले कई सालों से सीवर पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल निगम के द्वारा किया जा रहा है जिसके वजह से आए दिन जल निगम के द्वारा सड़कों को खोद दिए जाने की वजह से सड़के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं और लोगों को बाइक तो छोड़िए पैदल चलना भी काफी तकलीफ दे हो गया है ऐसे में गाजीपुर के नवागत जिलाधिकारी ने आते ही गाजीपुर की जनता से 31 मई तक शहर की मुख्य सड़कों को दुरुस्त कर चलने लायक बनवाने का वादा किया गया था लेकिन गाजीपुर की नगर पालिका के लिए समस्या यह है कि अभी सीवर पाइपलाइन के द्वारा सड़क खोदी गई है और फिर पेयजल की भी पाइपलाइन डाली जानी है जिसको लेकर सड़क के बनते ही पाइप लाइन के लिए सड़कों को खोदा जाएगा जिससे एक बार फिर से सड़के क्षतिग्रस्त हो जाएंगे उन्हें सबको देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने जल निगम के उन अधिकारियों के साथ समन्वय बैठाकर काम करना शुरू कर दिया है जिन्हें सड़कों के नीचे पाइप लाइन बिछानी है और इसी को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के साथी जन निगम के अधिकारियों ने उन सड़कों का निरीक्षण किया जहां पर आगामी दिनों में पाइपलाइन बिछाई जानी है इसको लेकर अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र राय ने बताया कि जिलाधिकारी ने जनता से वादा किया था कि 31 मई तक सभी सड़कों को सही कर लेंगे उसी के क्रम में गाजीपुर के मुख्य बाजार मिश्रा बाजार से चीतनाथ के बीच की पाइपलाइन डाली जानी है जिसको लेकर जल निगम के अभियंता के साथ सड़कों का निरीक्षण कराया गया और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page