‼️सीडीओ की चेतावनी!..लापरवाही से हुई मौत तो होगी FIR,बिजली विभाग की उदासीनता पर एक हफ्ते का अल्टीमेटम‼️
- alpayuexpress
- 1 hour ago
- 2 min read
‼️सीडीओ की चेतावनी!..लापरवाही से हुई मौत तो होगी FIR,बिजली विभाग की उदासीनता पर एक हफ्ते का अल्टीमेटम‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल गुरुवार 16-4-2026
ग़ाज़ीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार का बिजली विभाग जो सिर्फ मौत का इंतजार करता है की कोई मौत हो तब वह अपने कार्य को आगे बढ़ाएं भले ही उसे कार्य के लिए जिला अधिकारी से लेकर मुख्य विकास अधिकारी ही क्यों नहीं कई बार उनसे कहे हो या फिर वह मामला जिलाधिकारी और सीडीओ की कमेटी से आया हो और ऐसा ही मामला गाजीपुर के किसानों की समस्याओं के लिए आयोजित किसान दिवस के कार्यक्रम से भी निकल कर आया जहां पर एक किसान के गांव में कुछ लोगों की छतों के ऊपर से हाई टेंशन का वायर गुजर रहा है स्थिति यह है कि यदि कोई अपना हाथ ऊपर कर दे या फिर हाथ को आगे फैला दे तो वह काल के गाल में समा जाएगा जिसको लेकर किसान ने जनवरी महीने में किसान दिवस के कार्यक्रम में जिला अधिकारी के समझ शिकायत उठाया था और जिलाधिकारी ने उस मामले को बिजली विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित भी कर दिया लेकिन उसके बाद जनवरी महीने में भी बैठक हुई मार्च महीने में भी बैठक हुई और अब अप्रैल महीना आ चुका है लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारियों ने उस समस्या की जांच करने की भी जमाई नहीं उठाई।
आज एक बार जब फिर किसान ने उस समस्या की बात उठाई तब मुख्य विकास अधिकारी ने अधीक्षण अभियंता से इस संबंध में जानकारी चाहिए तो उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ पता ही नहीं है तब मुख्य विकास अधिकारी ने यहां तक कह डाला कि अगर इस लापरवाही से किसी की मौत होती है तो मैं FIR कराऊंगा और जेल भी जाओगे तब अधीक्षण अभियंता ने अपने विभाग की अधिकारियों से इस संबंध में बात किया और मुख्य विकास अधिकारी ने इस संबंध में एक सप्ताह का समय देते हुए मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
किसान ने बताया कि अभी करीब एक महीना पहले वहीं विद्युत का तार टूट कर गिर गया था हालांकि लोगों की जागरूकता की वजह से किसी की जान तक नहीं गई बावजूद इसके विभाग की अधिकारियों ने उस तार को सही करना उचित नहीं समझा उसने यह भी कहा कि अब शायद किसी की मौत हो जाए तो अधिकारी इसे संज्ञान लेंगे।
वही किसान दिवस की बैठक को लेकर अप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि किसान दिवस में किसानों से संबंधित विभिन्न विभागों के कई शिकायतें आई जिसमें गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं होना तारों में पानी नहीं आना के साथ ही बिजली विभाग के द्वारा भी लापरवाही का मामला आया है जिसको लेकर उन लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस मामले को हस्तांतरित करते हुए समय बाद तरीके से निस्तारण करने की बात कही है।





Comments