‼️सीएम युवा योजना से!..1800 युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार,अब तक 280 ऋण स्वीकृत‼️
- alpayuexpress
- Jul 23
- 1 min read
‼️सीएम युवा योजना से!..1800 युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार,अब तक 280 ऋण स्वीकृत‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई गुरुवार 23-7-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीएम युवा योजना संचालित की जा रही है। यह योजना विशेष रूप से सर्विस सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपना व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है।

योजना के तहत पात्र युवाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपना नया उद्यम शुरू कर सकें या छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। योजना में 10 प्रतिशत लाभार्थी का स्वयं का अंशदान (कॉन्ट्रिब्यूशन) होगा, जबकि 10 प्रतिशत सब्सिडी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इससे युवाओं पर आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस योजना का आवेदन जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
गाजीपुर जनपद में वित्तीय वर्ष के दौरान 1800 युवाओं को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 280 युवाओं के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे कई युवाओं ने अपने व्यवसाय की शुरुआत कर दी है।
जिला उद्योग विभाग के जिला उपायुक्त उद्योग, गाजीपुर लोकेंद्र कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते आवेदन करें।





Comments