top of page
Search

साहित्य उन्नयन संघ के तत्वाधान में मैरी सिटी स्कूल!...महाराजगंज द्वारा आयोजित किया गया विशाल कवि सम्

  • alpayuexpress
  • Nov 22, 2023
  • 2 min read

साहित्य उन्नयन संघ के तत्वाधान में मैरी सिटी स्कूल!...महाराजगंज द्वारा आयोजित किया गया विशाल कवि सम्मेलन एवं मोटिवेशनल प्रोग्राम


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर साहित्य उन्नयन संघ के तत्वाधान में दिनांक 21-11-2023 दिन मंगलवार को मैरी सिटी स्कूल, लंगरपुर, महाराजगंज द्वारा एक विशाल कवि सम्मेलन एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने अपनी रचना पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बी. डी. मिश्रा ने कहा कि साहित्य ही आदर्श समाज की नीव है। साहित्य उन्नयन संघ के अध्यक्ष प्रख्यात कवि दिलीप कुमार चौहान बाग़ी ने विद्यार्थियों पर व्यंग पढ़ते हुए कहा कि- टेक्स्ट बुक नहीं बच्चे अब फेसबुक पढ़ा करते हैं, स्कूल नहीं जाते मगर गेट पर खड़ा रहते हैं। कवि फतेहचंद बेचैन देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। वरिष्ठ कवि एवं संघ के संरक्षक श्री धर्मदेव सिंह यादव ने पढ़ा कि श्रम की देते चलो आहुति। कवि चेतन ग्रामीण ने हिन्दी के महत्व का सुंदर चित्रण किया। कवि कृष्णानंद दुबे ने सड़क दुर्घटना पर मार्मिक कविता सुनाया। लोकप्रिय कवि रामाकांत राही ने सिंगारयुक्त अपनी कविताओं से सभी को भावविभोर कर दिया। बाल कवियित्री नंदिता ने बेटियों का सुंदर चित्रण करते हुए खूब वाहवाही बटोरी। अन्नपूर्णा सिंह ने नारी शक्ति पर अति सुन्दर रचना प्रस्तुत की। कवि यशवंत यादव ने गाजीपुर को बलिदानी धरती बताते हुए कहा कि साहित्य उन्नयन संघ साहित्य के सम्पूर्ण विकास के लिए सदा समर्पित है। गोपाल गौरव ने गजल के माध्यम से जनमानस को एक सुन्दर संदेश दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वयोवृद्ध कवि अनंत देव पांडेय द्वारा भी विचार प्रकट किए गए। कार्यक्रम का संचालन कवि दिलीप कुमार चौहान बागी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि धर्मदेव सिंह यादव ने की। इस अवसर पर कवियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती एकता राय, डायरेक्टर अजीत राय, संयोजक अन्नपूर्णा सिंह सहित समस्त अध्यापकगण एवं सैकड़ों विद्यार्थि उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page