top of page
Search

सादात पुलिस का गुड वर्क!..गोवंशीय पशुओं के साथ तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • alpayuexpress
  • Nov 25, 2023
  • 1 min read

सादात पुलिस का गुड वर्क!..गोवंशीय पशुओं के साथ तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थाना सादात पुलिस द्वारा तीन अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए मौके से पिकअप मे क्रूरता पूर्वक लदे पांच गोवंशीय पशु को बरामद कर लिया। सादात थाना की टीम द्वारा शुक्रवार को सुबह समय करीब साढ़े पांच बजे बहादुर चौराहे के पास, ग्राम हुरमुजपुर थाना सादात गाजीपुर से एक मैजिक वाहन में पाँच गोवंश (बछिया) जिन्दा लादकर ले जा रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय भारद्वाज पुत्र कान्ता भारद्वाज निवासी धारहमीर(बोझवा) थाना भुड़कुडा जनपद गाजीपुर, गोपाल कुमार पुत्र धर्मू राम ग्राम धनबाउर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर तथा देवेन्द्र कुमार पुत्र वशिष्ठ राम निवासी ग्राम बिजौरा थाना मरदह जनपद गाजीपुर रहे अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सादात उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी, आरक्षी विपिन कुमार व शिवम यादव थाना सादात, गाजीपुर शामिल रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page