top of page
Search

‼️साईं मंदिर गंगा घाट पर!..बैंककर्मियों ने किया श्रमदान,स्वच्छता का दिया संदेश‼️

alpayuexpress
2 hours ago
1 min read

‼️साईं मंदिर गंगा घाट पर!..बैंककर्मियों ने किया श्रमदान,स्वच्छता का दिया संदेश‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर गुरुवार 1-10-2026

ग़ाज़ीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय गाज़ीपुर पश्चिम द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" श्रमदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन साईं मंदिर गंगा घाट गाज़ीपुर में

किया गया। इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रमुख श्री विनय शंकर, क्षेत्रीय आश्वासन प्रमुख राकेश रंजन तथा एलडीएम राजदेव कुमार ने किया। कार्यक्रम में बैंक के 50 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रमदान किया। 

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख श्री विनय शंकर ने 'एक पेड़ माँ के नाम' पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है और हर नागरिक को अपनी दिनचर्या में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने देश को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page