‼️पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर!..‘ऑपरेशन कवच’ में 17 बसों का चालान, एक निरुद्ध‼️
‼️पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर!..‘ऑपरेशन कवच’ में 17 बसों का चालान, एक निरुद्ध‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर गुरुवार 1-10-2026
ग़ाज़ीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर शासन के निर्देश पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गुजरने वाली यात्री बसों की सुरक्षा जांच के लिए चलाया गया ऑपरेशन कवच अभियान पूरा हो गया। 28 से 29 और 30 अक्टूबर तक चले इस अभियान में मानक विहीन और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली यात्री बसों की जांच की गई। अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन/यातायात यातायात पुलिस और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जांच के दौरान कुल 17 बसों का चालान किया गया जबकि एक बस को निरुद्ध किया गया। जांच में कई बसों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर कमियां सामने आईं। अधिकारियों के मुताबिक कुछ बसों में इमरजेंसी गेट के पास ही सीट लगा दी गई थी और वहां यात्रियों को बैठाया जा रहा था।

ऐसे में दुर्घटना या आपात स्थिति में यात्रियों के बाहर निकलने का रास्ता बाधित हो सकता है और बड़ा हादसा होने का खतरा रहता है। इसके अलावा कई बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री मिले जबकि कुछ बसों में लंबी दूरी के संचालन के लिए आवश्यक दो चालकों की व्यवस्था भी नहीं मिली। नियमों के तहत यात्री बसों में इमरजेंसी एग्जिट की उचित व्यवस्था निर्धारित संख्या में यात्रियों का संचालन और लंबी दूरी के लिए चालक संबंधी मानकों का पालन जरूरी है। अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि कई बसें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से अपने निर्धारित मार्ग पर जाने के बजाय यात्रियों को लेने के लालच में शहरों और आबादी से जुड़ी सड़कों में प्रवेश कर रही थीं जिससे यातायात और सुरक्षा संबंधी जोखिम बढ़ रहा था। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि नोएडा में हाल में बस यात्रियों के साथ हुई दुर्घटना को देखते हुए शासन के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि यात्री बसों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।





Comments