top of page
Search

‼️गाजीपुर में असलहों की बड़ी खेप पकड़ी!..तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,38 अवैध हथियार बरामद‼️

alpayuexpress
2 hours ago
2 min read

‼️गाजीपुर में असलहों की बड़ी खेप पकड़ी!..तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,38 अवैध हथियार बरामद‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर गुरुवार 1-10-2026

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों के एक बड़े जखीरे का खुलासा किया है। स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन कथित अंतर्राज्यीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 18 पिस्टल .32 बोर, एक पिस्टल .9 एमएम और 19 देशी तमंचे .315 बोर बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही 18 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, 900 रुपये नकद और एक TVS Apache मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक पिस्टल को 40000 में और तमंचे को करीब 7 से ₹8000 में यह लोग बेचा करते थे।

पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर की रात करीब 1:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर कैथवलिया पुलिया के पास पहुंचे हैं और हथियारों की डिलीवरी की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल के पास तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन विश्वकर्मा निवासी भदौरा, रवि कुमार निवासी भदौरा और अभिषेक कुमार निवासी फुल्ली के रूप में हुई है। पुलिस की तलाशी में तीनों के बैगों से असलहों की बड़ी खेप बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्र से अवैध हथियार लाकर गाजीपुर में उनकी डिलीवरी करने की बात बताई है। पुलिस अब हथियारों के स्रोत, डिलीवरी लेने वाले लोगों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। मामले में दो अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी भी शेष है।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि आगामी दिनों में चुनाव आने वाला है और संभावना है कि इस चुनाव में इन हथियारों को खपत करने के लिए लाया गया था लेकिन पुलिस की सक्रियता की वजह से पकड़ लिया गया यदि यह खरीदारों तक पहुंच जाता तो आने वाले विधानसभा चुनाव में कई गंभीर घटनाएं भी सामने आ सकती थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह तीनों कम उम्र के युवक के नौजवान है और थोड़े से लालच में इस तरह के अवैध तस्करी में जुड़े हुए हैं हालांकि इस तस्करी के पीछे भी अभी कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं उनकी तलाश की जा रही है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page