top of page
Search

‼️सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया!..‘परगना’ वेब सीरीज का मुहूर्त,मुंबई से पहुंचे कलाकारों ने बढ़ाई रौनक‼️

  • alpayuexpress
  • 12 hours ago
  • 1 min read

‼️सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया!..‘परगना’ वेब सीरीज का मुहूर्त,मुंबई से पहुंचे कलाकारों ने बढ़ाई रौनक‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


मई शुक्रवार 8-5-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर वेब सीरीज "परगना" का मुहूर्त राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने किया। यश अजय फिल्म्स के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज "परगना" के शुभ मुहूर्त अवसर पर लहुरी काशी के गांव बवाड़े में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर संगीता बलवंत राज्यसभा सांसद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुंबई एवं अन्य स्थानों से आए फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों, तकनीकी टीम एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरी टीम को वेब सीरीज की सफलता हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह जनपद गाजीपुर के लिए गर्व का विषय है कि इस वेब सीरीज के निर्माता अजय सिंह जी के साथ-साथ अनेक कलाकार भी गाजीपुर जनपद से जुड़े हुए हैं, जो स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य करेंगे।

वेब सीरीज के टाइटल सॉन्ग को मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में रजिस्टर्ड गीतकार एवं संगीतकार, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य तथा विश्व हिंदी परिषद राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य एवं विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ. अवधेश बिंद जी द्वारा लिखा गया है, जो इस वेब सीरीज को विशेष पहचान प्रदान करेगा। फिल्म का शुभ मुहूर्त बवाड़े गांव में समाजसेवी बच्चा सिंह जी के यहां संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों एवं आयोजकों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page